बीते दिन सीओ ने ही पकड़ा था, अपनी ही कार्यवाही से मुकरे सीओ
समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने पर हुई कार्यवाही
फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। क्षेत्राधिकारी द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकडक़र पुलिस को सुपुर्द की थी। वहीं से बीते दिन ट्रैक्टर ट्राली एक युवक फरार हो गया था। जब क्षेत्राधिकारी से पूछा गया तो वह पुलिस का बचाव करते हुए बोले कि ऐसी कोई बात नहीं है। वह समयावधि समाप्त होने के बाद भी मिट्टी खनन कर रहा था, इसलिए पकड़ा गया है। जानकारी होने पर हमारे समृद्धि न्यूज समाचार पत्र ने समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया कि पुलिस हिरासत से ट्रैक्टर ट्राली एक युवक लेकर फरार हो गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर जिस बात को पुलिस झुटला रही थी, अब वह खुद कह रही है कि ट्रैक्टर ट्राली एक युवक निकाल ले गया था।
सवाल इस बात का है कि ट्रैक्टर ट्रॉली थाने से कौन लेकर गया, पुलिस ने ट्वीटर पर जवाब लगाया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। प्राइवेट चालक से भोजपुर चौकी पर खड़ा कराकर करवाई की गई है।
पुलिस कस्टडी से ट्रैक्टर ट्रॉली की पुलिसकर्मी की मिली भगत से ट्रैक्टर स्वामी ने थाने से निकलवा दिया था।
अवैध खनन के मामले कमालगंज थाने में सुर्खियां में बना रहता है। थाना क्षेत्र में खनन रात होते हुए चालू हो जाता है। खाकी की कृपा से खनन माफिया के इतने हौसले बुलंद हो गए है कि सीओ अमृतपुर के द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिसकर्मी की मिलीभगत से खनन माफिया ने अपने आदमी से निकलवा लिया और वह लेकर वहां से भाग गया।
इस खबर के कस्बे में चर्चा होने लगी कि सीसो द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर भगवा दिया और कमालगंज फतेहगढ़ मैने रोड पर मिट्टी गिरा दी। इस खबर के प्रकाशित होने पर पुलिस की बहुत किरकिरी हुई। तब जाकर पुलिस ने ट्वीट कर यह बात स्वीकार की कि टै्रक्टर ट्राली मिट्टी से भरी पकड़ी गयी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक उसे ले जाते दिखाई दे रहा है। जब सीओ ने टै्रक्टर पकड़ा था तब एक पुलिस कर्मी उस पर बैठकर उसे लाया था। पुन: पुलिस ने आनन फानन में उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को नाला बघार पर पकडक़र मिट्टी भराकर भोजपुर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी पर खनन अधिकारी संजय प्रताप ने टै्रक्टर ट्राली सीज कर दी। थाना कमालगंज प्रभारी का कहना है कि थाने से कोई युवक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर नहीं भागा। जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है और पुलिस ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि थाने से ही टै्रक्टर ट्राली गायब हुई थी।
चौकी इंचार्ज संजीव कुमार की मिलीभगत से खनन माफिया सक्रिय
फर्रुखाबाद। सूत्रों की माने तो कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार की मिली भगत से खनन माफिया सक्रिय है। चर्चा है कि खुलेआम जब मिट्टी का खनन हो रहा है तो चौकी इंचार्ज को अपने क्षेत्र में खनन होने की जानकारी क्यों नहीं है। क्षेत्र में जब भी कोई घटना घटित होती है तो पुलिस को पहले पता लग जाता है। रोड पर खुलेआम मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली फर्राटे भर रही वह क्यों नहीं चौकी इंचार्ज को दिखायी दे रही है। जिले में खनन माफियाओं को पौबारा है।
खनन अधिकारी जिस क्षेत्र में सख्ती कर देते है कुछ दिन खनन रुक जाता है और फिर खाकी के रहमो करम पर फिर से ट्रैक्टर ट्राली फर्राटे भरने लगती है। खनन माफियाओं को खाकी का डर नहीं है। जबकि एक घटना नवाबगंज में लगभग दो वर्ष पूर्व खनन करने वाले टै्रक्टर चालक ने सिपाही पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। शमशाबाद में भी ऐसी घटना घटित हुई थी। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया था। बीते लगभग दो वर्ष पूर्व थाना कादरीगेट खनन माफिया सचिन ठाकुर ने आईटीआई चौकी इंचार्ज से अभद्रता की थी। उसके बाद खनन माफिया पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में घटना से पुलिस की पोल खुल गयी।
बैकफुट पर आयी पुलिस, ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज
फर्रुखाबाद। थाने से ट्रैक्टर चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुुरु कर दी।
पुलिस कर्मी विवेक कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ। जिसमें दर्शाया कि 16 जून को सुबह 8 बजे से थाना कार्यालय में कार्यलेख पर डियूटीरत था। समय करीब 9:55 बजे सुबह मुझे थाने तैनात का0 चालक नरेन्द्र पाल द्वारा एक चाबी दी और बताया कि यह चाबी ट्रैक्टर की है, जो मैय ट्राली व मिटटी के अवैध खनन में लाया गया है। जो दाखिल होना है। मैं चाबी लेकर कम्पूटर रूम गया, वहां से निकल कर बाहर ट्रैक्टर देखा तो बाहर कोई ट्रैक्टर नहीं था। मैने तत्काल का चालक नरेन्द्र पाल से पूछा तो बताया कि ट्रैक्टर बाहर ही खड़ा कराया गया था, तभी थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरा पर चेक किया गया तो एक चालक जो गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहेन ट्रैक्टर को चलाकर ले जाते हुए दिखायी दे रहा था। यह व्यक्ति थाने परिसर में आता जाता भी दिखायी दे रहा है, जिसकी पहचान कराई गयी तो सोनू पुत्र मतलुम निवासी नगला दाउद सरैया थाना कमालगंज के रुप में पहचान हुई। जिसके सम्बन्ध में थाने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। टैक्टर संख्य यूपी 76एपी/ 9603 को दाखिल किया गया था। चालक सोनू पुत्र मतलुम उपरोक्त द्वारा टैक्टर को थाने से बिना किसी,अनुमति,परमीशन के चोरी करके ले जाने के मामले में मुकदमा बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जबकि यही पुलिस कह रही थी कि कोई भी ट्रैक्टर लेकर नहीं भागा है।
