योग सप्ताह के तीसरे दिन ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में योग के साथ अपनी क्षमता को अनलॉक करें (योग से अपनी क्षमता को उजागर करें) थीम पर ऑनलाइन और ऑफलाइन योग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और पतंजलि योग सूत्र की प्रार्थना से हुई। योग प्रशिक्षक डॉ0 काविता नेगी ने सत्र का कुशलतापूर्वक आयोजन किया। जिसमें विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास किए गए। प्राचार्य डॉ0 अंजना दीक्षित, उप प्राचार्य डॉ0 नीतूश्री और अध्यापक डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 जितेंद्र रॉय गौड़, डॉ0 विजय मोहन गुप्ता, डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा, डॉ0 मनीष उपाध्याय शर्मा, डॉ0 रूमा डे, डॉ0 मधु रंजन, डा0 भारती पंचाल, डॉ0 समर्पिता भट्टाचार्य, डॉ0 विकास पटेल और डॉ0 अरुण कुमार पांडे ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया। गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्य जैसे राहुल, अनिल, अतुल, नीरज, सुनील और नंदू ने भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन में योगदान दिया। बड़ी संख्या में पीजी शोधार्थियों और इंटर्न छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उत्साहपूर्वक भाग लिया। इंटर्न छात्रा आयुषी राज, सौम्या सिंह, तुषार आनंद, भास्कर ने दर्शकों के लिए योग प्रशिक्षक डॉ0् काविता के मार्गदर्शन में आसनों का प्रदर्शन किया। योग के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की गई। उप प्राचार्या डॉ0 नीतूश्री ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *