समृद्धि न्यूज। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के असर से पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भारी बरसात हो रही है। वहीं दिल्ली समेत पश्चिमी हिमालयी प्रदेशों में प्री मॉनसून बरसात देखने को मिल रही है। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में आज भी बरसात के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों को मानसून पूर्व बारिश तरबतर कर रही है।
भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। मॉनसून के असर से जहां पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भारी बरसात हो रही है। वहीं, दिल्ली समेत कुछ मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालयी प्रदेशों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिलहाल बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के ज्यादातर इलाकों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली को प्री मॉनसून बरसात ने भिगो कर रख दिया है। तेज हवाओं और बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहीं नहीं आने वाले अगले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में आज बरसेंगे मेघ
आईएमडी ने बताया कि दो निम्न दबाव के क्षेत्र बने हैं। एक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और दूसरा गुजरात क्षेत्र में। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी कोंकण, उत्तरी केरल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी वर्षा हुई। बुधवार को भी पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
