आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक गंभीर घायल, छह बकरियों की गई जान

उन्नाव, समृद्धि न्यूज़। जनपद के माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव बक्स खेड़ा गांव में शाम उस समय मातम छा गया जब तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस द घटना में छह बकरियों की जान चली गई।

षिव बक्श खेड़ा निवासी रामराज की पत्नी ज्योति (35)वर्ष और *पड़ोसी नरेश की पत्नी शकुंतला (40) वर्ष खेतों से बकरियां लेकर लौट रही थीं। तभी तेज बारिश से बचने के लिए दोनों महिलाएं पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं, इसी दौरान जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बिजली सीधे पेड़ पर गिरी। बिजली की चपेट में आने से ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ छह बकरियो की भी मौके पर ही मौत गईं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल शकुंतला को माखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन की टीम ने क्षति का आकलन किया और पीड़ितों को जल्द सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *