संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का हुआ समापन

 प्रमाण पत्र देकर बच्चों को किया गया पुरुस्कृत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संस्कार भारती की जनपद इकाई द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। मदन मोहन कनौडिया बालिका इण्टर कॉलेज में कार्यशाला के समापन अवसर पर शुभारंभ गणेश वंदना व बच्चों के द्वारा कत्थक नृत्य के साथ किया गया। अतिथि प्रबंधक सुनील अग्रवाल व प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में विभिन्न विधाओं कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्रकला, ढोलक, हस्तकला कला आदि कलाओं के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशाला से बच्चों में नई नई कलाओं का ज्ञान मिलता है सभी बच्चों ने जिस कला में प्रतिक्षण लिया है उसको और दूसरे को भी लाभान्वित करें। सभी प्रतिक्षिकाओं को सम्मान पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने सभी अतिथियो को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गीत के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलभूषण श्रीवास्तव, नरेंद्र नाथ मिश्र, समरेन्द्र शुक्ल, रीतूू शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अनुभव सारस्वत, अभिनव सक्सेना, शशिकांत पाण्डेय, साधना श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, नेहा सक्सेना, रजनी, प्रवेश वर्मा प्रीतू, विशाल श्रीवास्तव, दीपक रंजन सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अरविंद दीक्षित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *