नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भारत की ऋषि परम्परा के अमूल्य उपहार योग ने विश्व को मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक उन्नयन की राह दिखाई है। नगर पंचायत नवाबगंज में ११वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में योग गुरु जंगसिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज को योगाभ्यास कराया। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। प्रतिदिन योगाभ्यास करने से मनुष्य निरोगी हो जाता है। इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। इस दौरान आदेश राठौर, योगेंद्र सिंह राठौड़, आकाश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद राठौर आदि मौजूद रहे।
