पूर्व एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने छोटे सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव भी रहे मौजूद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी ने पिछले दिनों दिवंगत हुए भूतपूर्व सांसद/विधायक स्व0 छोटे सिंह यादव के पटेल पार्क पल्ला स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
पूर्व एमएलसी ने कहा कि छोटे सिंह सहकारिता आंदोलन के नायक रहे। उन्होंने हमेशा गरीब किसान और मजदूरों के हितों की आवाज को बुलंद किया। हम सभी समाजवादी उनके बताए रास्ते पर चलें यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सपा के प्रदेश सचिव/पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर विधानसभा डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव, सरल दुबे, नागेन्द्र शाक्य, यूनिस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। तत्पश्चात पूर्व एमएलसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप जो पिछले दिनों दुर्घटना में घायल हो गए थे उनके आवास पर पहुँचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहाँ उनके साथ बृजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं आदेश यादव अमृतपुर आदि समाजवादी जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *