मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कठेरिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोहम्मदाबाद में विक्रांत सिंह जाटव को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोनीत किया है। विक्रांत सिंह को जिलाध्यक्ष अमित कठेरिया ने मनोनयन-पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजिक न्याय लड़ाई को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाये, साथ ही 15 दिनों के अन्दर नगर कमेटी के गठन करने का निर्देश दिया। यह जानकारी जिला सचिव एवं सह मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता द्वारा दी गई।
सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
