रेजांगला युद्ध 1962 के शहीदों की सम्मान यात्रा का हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत-चीन युद्ध 1962 के रेजांगला क्षेत्र में शहीद सैनिको के परिवार का सम्मान प्रदान करने के लिए रेजांगला शहीद सम्मान यात्रा प्रारम्भ की गई है। जो राजस्थान प्रान्त से आरम्भ होकर देश के अलग-अलग प्रान्तों के उन जनपदो से गुजरेगी जहां के सैनिक इस युद्ध में राष्ट सर्वोपरि की भावना से ओतपोत होकर भारत माता के चरणों में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर न्योछावर हो गये थे। जनपद में यात्रा के आगमन पर 13 कुमाऊ रेजीमेंट टीम के नेतृत्वकर्ता के0 रामचन्द्र सिंह व उनकी टीम का ठा0 वीरेन्द्र सिंह राठौर एवं उदयराज सिंह ने पांचाल घाट पहुंचकर स्वागत किया। होटल राजपूताना में यात्रा में शामिल पूर्व सैनिकों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई। यात्रा सुबह सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर पहुंची। जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने यात्रा में शामिल टीम का उत्साहवर्धन किया। उनके अमृत बचनो का रसास्वादन किया, यहा से यह यात्रा बदायूं व बरेली जनपदों के लिए अपने अगले मिशन के लिए निकल गई। यात्रा का मार्गदर्शन कै0 रामनिवास व उनके साथियों ने जनपद की सीमा अमृतपुर तक के आगे तक के लिए किया गया। शहीद सम्मान यात्रा टीम ने जनपद के शहीद परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसमें शिवपाल सिंह सोमवंशी दहेलिया, जगतसिंह यादव निवासी जयसिंहपुर, राकेश यादव जिला जेल चौराहा एवं विश्राम सिंह यादव दहेलिया यामनगर, विमलेश सिंह राठौर निवासी मौधा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *