सीपी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस काव्य पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भावनाओं से ओतप्रोत रचनाएं
वेदांशी व तन्मय रहे प्रथम स्थान पर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस काव्य पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने मंच पर देशभक्ति, प्रकृति, समाज, नारीशक्ति तथा जीवन मूल्यों पर आधारित कविताओं का ओजपूर्ण एवं भावनात्मक पाठ किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों को गहराई से प्रभावित किया। वेदांशी (आशा गृह) और तन्मय पांडेय (शांति गृह) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का (आशा गृह) को द्वितीय तथा अनुश्री (शांति गृह) को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों में प्रिया यादव, अनामिका राजपूत, प्रज्ञा शाक्य, समृद्धि, अंशुमन, अर्नव, ओम यादव, अवनी शाक्य भी सम्मिलित रहीं। सभी ने सराहनीय काव्य प्रस्तुतियां दीं और सभागार में तालियों की गूंज बनी रही। उपनिदेशक अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उपनिदेशक अंजू राजे ने कहा कविता आत्मा की आवाज़ होती है। हमारे विद्यार्थियों ने आज जिस भाव और आत्मविश्वास के साथ कविताओं का पाठ कियाए वह प्रशंसनीय है। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास एवं मंच संचालन क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संचालन वर्तिका यादव ने किया। शिवानी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *