हापुड़ में मंत्री गुलाबो देवी सडक़ हादसे में घायल, भर्ती

समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की कार दिल्ली से बिजनौर जाने के दौरान हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। मंत्री गुलाब देवी बिजनौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं। काफिले में शामिल एस्कॉर्ट समेत दो अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसा आगे चल रही कारों के अचानक रुक जाने से हुआ। पुलिस चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
हापुड़ जिले में योगी सराकर में शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी मंगलवार को सडक़ हादसे का शिकार हो गईं। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर शिक्षा मंत्री के काफिले में चल रही गाडियां आपस में टकरा गईं। हादसे में मंत्री गुलाबो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुलाबो देवी संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। चंदौसी के ही कन्या इंटर कॉलेज में राजनीति विज्ञान की शिक्षिका और फिर इसी स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं। छिजारसी टोल प्लाजा के पास आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद मंत्री की सुरक्षा में तैनात गाडिय़ों को भी रुकना पड़ा। मंत्री के गाड़ी का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया। इस कारण गाड़ी सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *