पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा,तीन युवतियों की तलाश में कर रही छापेमारी
स्कूल जाते समय कार सवार युवतियों ने बनाया था बंधक
गुरसहायगंज, कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल संचालक सहित दुष्कर्म के आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना इंदरगढ़ के एक ग्राम निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 05 जुलाई 2025 को उसकी 13 वर्षीय किशोरी घर से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी किशोरी को एक महिला रिश्तेदार रास्ते से अगवा कर लिया और गुरसहायगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गई थी। जहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए इंदरगढ़ रोड पर छोड़ दिया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित होटल संचालक कुलदीप राजपूत निवासी खिवराजपुर्वा व दुष्कर्म के आरोपित रजनीश पाल निवासी किशनपुर थाना तालग्राम को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
