बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर लूटी लाखों की नगदी व जेवरात

घायल महिला ने बताया कि बदमाशों मेें पेंट शर्ट पहने एक महिला भी थी
परिजन बोले बदमाशों ने कुछ सुंघा दिया, इसके बाद की जमकर लूटपाट
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल, महिला से भी की पूछताछ
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। देर रात बदमाशों ने घर में धाबा बोलकर नकदी व जेवरात लूट लिये। महिला के जाग जाने पर बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुबह जागे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया था, जिससे वह देर से सोकर उठे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी भारत सिंह जाटव अपनी पत्नी राजेश्वरी व बच्चों के सो रहे थे, तभी रात्रि करीब १:३० बजे कुछ बदमाशों ने उनके घर पर धाबा बोल दिया। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गयेेे। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश आने पर महिला ने बताया कि मेरे साथ तीन बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों में एक महिला भी थी जो पेंट शर्ट पहने थी। बदमाशों ने मुझे कुछ सुंघा दिया इसके बाद मेरे साथ मारपीट की। वहीं सुबह घायल राजेश्वरी के बेटे पीयूष ने डायल 112 पर फोन करके घटना की सूचना दी। राजेश्वरी की बेटी सलोनी ने बताया कि मैं और मेरी मां रात में कमरे में सो रही थी तथा मेरे दोनों भाई छत के ऊपर सो रहे थे। जिसमें एक भाई कुछ मानसिक रूप से परेशान है तथा छोटा भाई पीयूष है। जिसने पुलिस को सूचना दी। सलोनी ने बताया कि बदमाशों ने मुझे कुछ सुंघा दिया। जिससे मैं सोती रही। सुबह 8:30 बजे के लगभग मोहल्लेवालों ने मुझे जगाया। तब मैंने अंदर जाकर देखा, तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मेरी शादी के लिए घर में 3,50,00 रुपए रखे थे। इसके अलावा मेरी मां ने जो जेवर बनवाया था वह तथा भाई की शादी का भी जेवर रखा था। जिसे बदमाश लूट ले गये। जेवर करीब दो लाख रुपये का था। भाई की सूचना पर पहुंची डायल ११२ ने जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर भर्ती महिला से भी घटना के संबंध में जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *