गंगा के जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की हुई बढ़ोत्तरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बांधों से छोड़े जा रहे पानी के चलते गंगा के जलस्तर में रविवार को सुबह 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी। पांचाल घाट पर खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर है। इससे ग्रामीणों की धडक़नें तेज हो गयी हैं।
तीन दिन पहले गंगा के जलस्तर में कमी आई थी, लेकिन गुरुवार रात से यह फिर बढऩे लगा। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश इसका मुख्य कारण है। नदी के किनारे बसे गांवों में स्थिति चिंताजनक है। खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया है। किसान फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित हैं। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में दोहरी चुनौती है। यहां गंगा के साथ-साथ रामगंगा का भी खतरा है। रविवार सुबह रामगंगा का जलस्तर 134.05 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। इस क्षेत्र के निवासियों को बाढ़ की स्थिति में सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *