ख़डी ट्रैक्टर की ट्राली में टकराने से बाइक चालक की  मौत

हलिया (मिर्ज़ापुर) : हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा निकट देवरी के समीप सोमवार को ख़डी ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से टकराने से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने घटना की सूचना बाइक चालक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बाइक चालक नशे के हालत में था मध्य प्रदेश के जिला मऊगंज के हनुमना थाना क्षेत्र के कारिकाच गांव निवासी 50 वर्षीय शिव प्रसाद बाइक से मनिगढ़ा किसी कार्य से आया था और नशे के हालत में बाइक चलाते हुए लौट रहा था की लिंक सड़क पर किनारे ख़डी ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से बाइक सहित टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक चालक की मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की सूचना मृतक बाइक चालक के परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नशे की हालत में बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे बाइक चालक की मौत हो गई घटना की सूचना बाइक चालक के परिजनों को देते हुए बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *