पुठरी मंदिर पर भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ऐतिहासिक पुठरी मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उन्हें वेलपत्र व पुष्प आदि अर्पित किये। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार श्रावण मास का प्रथम सोमवार होने पर ऐतिहासिक पुठरी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगाजल व दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया तथा बेल पत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित किये। सुबह पौ फटते ही भक्तों का आना शुरु हो गया था। ऐतिहासिक मंदिर होने के चलते यहां पर कस्बे के अलावा दूरदराज से भी लोगों ने आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भारी भीड़ के चलते भक्तों को पूजा अर्चना करना में कुछ दिक्कतें आयीं। सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस बल भी तैनात रही। पुजारी सुरेश गिरी ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। यहां पर जो भी भक्त सच्चे श्रद्धाभाव से आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में यहां पर मेला लगता है और काफी संख्या में भक्त कांवरें भी चढ़ाते हैं। इस मौके पर ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में ही बन रहे माता रानी के मंदिर के व्यवस्थापक अनिरुद्ध सिंह गौर, विजय सिंह गौर, अमित कुमार गौड़ तथा दर्जनों की संख्या में शिव भक्ति तथा व्यवस्थापक मंदिर परिसर में देखरेख व्यवस्था में बने रहे। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, दरोगा रमाशंकर पांचाल, दरोगा हेमंत कुमार, महिला दरोगा मीना कुमार, दरोगा गिरीश चंद्र तथा अन्य भारी पुलिस बल मंदिर परिसर में रहा।

पूजा करने आयी महिला का रुपयों से भरा पर्स उचक्कों ने किया पार

प्राचीन शिव मंदिर पुठरी पर फर्रुखाबाद के मोहल्ला काली देवी निवासी मुस्कान पत्नी सौरभ सुबह जल चढ़ाने मंदिर पर आयी थी। मंदिर की मठिया के अंदर जल चढ़ाते समय किसी ने मुस्कान के थैले में कट मारकर उसमें रखे पर्स को चोरी कर लिया। मुस्कान ने बताया पर्स में 3500 रुपए और जरूरी कागजात थे। इसकी शिकायत मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा मीना कुमारी से की, तो महिला दरोगा मीना कुमारी ने शिकायत करने आई मुस्कान से कहा कि क्या हमने तुम्हारे थैले का ठेका ले रखा है। जल चढ़ाओ और घर जाओ। महिला दरोगा ने पीडि़ता को मंदिर परिसर से भगा दिया। पीडि़ता शिकायत करती रही, लेकिन महिला दरोगा कुर्सी पर आराम फरमाती रही। वहीं महिला दरोगी की डियूटी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगायी गयी थी, लेकिन पीडि़तों की जेब कटती रही और महिला दरोगा मीना कुमारी कुर्सी पर आराम फरमाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *