महाराष्ट्र: चलती बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, फिर नवजात को फेंक दिया खिडक़ी से, मौत, डरा देने वाली घटना

समृद्धि न्यूज। महाराष्ट्र के परभणी में 19 वर्षीय महिला ने चलती स्लीपर बस में बच्चे को जन्म दिया और पति होने का दावा करने वाले युवक संग नवजात को खिडक़ी से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 94 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यहां एक 19 साल की महिला ने चलती स्लीपर कोच बस में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसने और उसका पति होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने नवजात को एकाएक खिडक़ी से फेंक दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।
रितिका ढेरे नाम की एक महिला, संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर बस में अल्ताफ शेख (जो खुद को उसका पति कह रहा था) उसके साथ पुणे जा रही थी। यात्रा के दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसी दौरान बस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि दंपत्ति ने बच्चे को खिडक़ी से बाहर फेंक दिया। इसके बाद स्लीपर बस चला रहे ड्राइवर ने सामने के शीशे में देखा कि कपड़े में लपेटकर कुछ खिडक़ी से बाहर फेंका गया है। जब इसे लेकर ड्राइवर ने पूछताछ की तो शेख ने बताया कि सफर के दौरान उसकी पत्नी को उल्टी हो गई थी, क्योंकि उसका जी मचला रहा था। इसके बाद वहां गश्त पर तैनात पुलिस की टीम ने बस का पीछा करना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने बस को रुकवाया और वाहन की प्रारंभिक जांच के बाद महिला और शेख को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति ने बच्चे को इसलिए फेंक दिया क्योंकि वो बच्चे का पालन-पोषण कर पाने में असमर्थ थे। बता दें कि बच्चे को खिडक़ी से बाहर फेंके जाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, ढेरे और शेख दोनों ही परभणी के रहने वाले थे और पिछले डेढ़ साल से पुणे में रह रहे थे। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 94 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *