भूजल सप्ताह के तहत निकाली गई जागरुकता रैली

सीडीओ ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला प्रशासन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को भूजल सप्ताह के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। एमआईसी के प्रधानाचार्य लेफ्टि गिरिजाशंकर द्वारा छात्रों तथा शिक्षकों के साथ भूजल संरक्षण रैली में शामिल हुए। रैली में एमआईसी के लगभग 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र भूजल संरक्षण से संबंधित प्रेरणा संदेश वाले नारे जल ही जीवन है, जल है तो कल है लगा रहे थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि जल हमारा जीवन है, जिससे हमारा जीवन संचालित होता है। इसके न होने पर हमारा जीवन नहीं चल सकता है। जल है तो ही कल है। हमारे शरीर में अधिकांश पानी होता है। शरीर में पानी का अभाव होने से मनुष्य की जीवन लीला समाप्त हो जाती है। जल से ही हमें पेड़ पौधे प्राण वायु प्रदान करते हैं, जिससे हमारा जीवन चलता है। अत: हम सभी का दायित्व है कि जल को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। फालतू में बहते हुए पानी को नहीं बहने देना चाहिए। वर्षा का जल अधिक से अधिक संरक्षित करें। जिससे वाटर लेवल नीचे न जाये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, डीडीओ एसके तिवारी, एई सिंचाई विपिन पाल, विद्यालय के शिक्षक मयंक रस्तोगी, अरविंद यादव, अशोक कठेरिया, प्रदीप जायसवाल, विश्व प्रकाश, डॉ0 दिनेश चंद्र, प्रवल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *