फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अपने सहयोगियों के साथ लखनऊ पहुंचकर तोषित प्रीत सिंह मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आतिशबाजी व्यवसायों के प्रति सरकार का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन मिला। साथ ही आतिशबाजी “विक्रेताओं” की समस्या का निराकरण के लिए भेंट की गई। मैनपुरी से पहुंचे हेमंत चंदाना व लखनऊ के मनीष गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, हापुड़ के अतुल सिंघल व शाहजहांपुर के वेदप्रकाश गुप्ता, हाथरस के अनुभव अग्रवाल, आगरा के राकेश कटारिया, लखनऊ से संतोष मिश्रा व फर्रुखाबाद से सरदार तोषित प्रीत सिंह, बरेली से अमरीश अग्रवाल ने लखनऊ पहुंचकर आतिशबाजी विके्रताओं की समस्याओं का निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से सरदार तोषित प्रीत सिंह ने आतिशबाजी “विक्रेताओं” के साथ की मुलाकात
