फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन स्तर से जारी की गयी जून माह जून की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में जनपद का स्थान 65वां प्राप्त हुआ और जनपद की तीनों तहसील, तहसील सदर को 349वां, तहसील कायमगंज का 343वां एवं तहसील अमृतपुर को 257वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह अत्यन्त खेदजनक स्थिति है। मासिक मूल्याकंन रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में जिन अधिकारियों का आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में स्थिति संतोषजनक नहीं है, उनका माह जुलाई का वेतन अवरूद्ध करते हुए सुसंगत स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों के उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत किये गये। माह जून की रैंकिंग के अनुसार उप जिलाधिकारी सदर, कायमगंज, अमृतपुर, तहसीलदार सदर, कायमगंज, अमृतपुर, अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय, ग्रामीणए कायमगंजए, जलनिगम ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0 फतेहगढ़, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उप निदेशक कृषि, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज, कायमगंज, शमसाबाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी फर्रुखाबाद एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत शमसाबाद की स्थिति आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में संतोषजनक नहीं पायी गयी। जिस कारण डीएम ने उपरोक्त अधिकारीगंणों का जुलाई का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
आईजीआरएस में जिले की रैंकिंग खराब, डीएम ने अधिकारियों का रोका वेतन
