दस्तक को सफल बनाने के लिए सीडीओ ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक विषयक एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
दस्तक को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न रैलियां निकाली गयी हैं। दसत्क के क्रियान्वयन में हम 88 प्रतिशत हैं। जबकि उत्तर प्रदेश का स्तर 87 प्रतिशत है। विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थलों में झाड़ी न काटना, पानी भरा रहना, सफाई न होना आदि ऐसे कारक हैं जिनसे संचारी रोग फैेलते हैं। अत: इनको बचायें, ताकि संचारी रोग न फैलें। मोहम्मदाबाद में अभियान का क्रियान्वयन न्यूनतम है। एन्टी लार्वा की स्थिति भी अच्छी नहीं है। राजेपुर में स्थिति 100 प्रतिशत है। सभी आशाएं, मच्छर लार्वा के विषय में जागरुकता फैलाएं, आम जन को बताएं कि कूलर, गमले, फ्रिज आदि में पानी न भरा रहने दें। ताकि मच्छर न बढ़ें और बीमारी न फैले। 113 बच्चों में से 76 बच्चों को ही दवा दी गयी है। अत: ऐसे प्रकरणों में सुधार की आवश्यकता है। विटामिन ए व आयरन सीरप 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को अवश्य ही देना है। इसका ध्यान अलग से रखना है। सफाई व जल निकासी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बीडीओ कमालगंज अपने क्षेत्र की सफाई पर ध्यान दें। सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा ने उपरोक्त निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये। जनपद में क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। एक गोली ५ लीटर जल में शाम को डालना है व अगले दिन उसी पानी का उपयोग करना है। घड़े में भी एक क्लोरीन की गोली डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *