फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी के फंदे पर झूले दिलीप की पत्नी नीरज ने अपना मेडिकल परीक्षण कराया। मृतक की पत्नी ने थाना मऊदरवाजा में दिलीप के खिलाफ तहरीर दी थी। आज उसने कमालगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी दिलीप पुत्र रामरहीस का उसकी पत्नी नीरज से कुछ विवाद था। लिहाजा नीरज ने थाना मऊदरवाजा में शिकायत की थी। 14 जुलाई को हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप को बुलाया था। दिलीप अपने पिता रामरहीस के साथ चौकी आया था। जहाँ रामरहीस नें आरोप लगाया था कि उसके पुत्र दिलीप को पुलिस ने उसकी पत्नी नीरज की शिकायत पर हिरासत में लिया था। चौकी हथियापुर में दिलीप के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। जहाँ आरोप है कि 40 हजार रूपये लेकर दिलीप को छोड़ा गया था। पुलिस की पिटाई से आहत होकर दिलीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता रामरहीस ने दिलीप के ससुर बनवारी लाल, साला राजू, रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव व सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया कराया था। दिलीप की मौत के बाद मंगलवार 15 जुलाई को दोपहर लगभग डेढ़ बजे सीएचसी कमालगंज मे उसकी पत्नी नीरज का पुलिस ने मेडिकल कराया। थाना प्रभारी कमालगंज राजीव कुमार ने बताया कि नीरज ने तहरीर दी थी। जिसके चलते उसका मेडिकल कराया गया है। वहीं पुलिस पेंट पर लिखे सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।
मृतक की पत्नी का पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
