मुजफ्फरनगर: अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में चार कांवडिय़ों की मौत

मुजफ्फरनगर: अलग-अलग मार्ग दुर्घटना पुरकाजी व खतौली में चार शिवभक्त कांवडिय़ों की मौत हो गई। एक महिला कांवडिय़ा घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पुरकाजी में कुछ कांवडिय़े बुधवार देर रात कैंटर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। उनके कुछ साथी पीछे रह गए थे। कैंटर रोककर चालक व अन्य कांवडि़य़े अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद चालक कैंटर लेकर चलने लगा, तभी कैंटर के नीचे सो रहे एक अन्य कांवडि़य़े महेश निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी रोहिणी दिल्ली की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई। वहीं दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 20 निवासी 23 वर्षीय रोहित पुत्र मोहनलाल अपने साथियों के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहा था। गुरुवार की सुबह पुरकाजी में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के बाईपास पर कान्हा ढाबा के पास पहुंचने पर वह मिनी ट्रक के सामने कूद गया। मिनी ट्रक में भी कांवडिय़ा सवार थे। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक समेत वह लोग मिनी ट्रक लेकर आगे निकल गए। घायल रोहित के साथी कांवडिय़ों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी विपिन व राजकुमार तथा महिला अंजलि बाइक से हरिद्वार होते हुए तुंगनाथ जा रहे थे। मार्ग दुर्घटना में दो की मौत हो गयी, जबकि महिला का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *