फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाला ५० हजार का इनामी आरोपी मानू को मुठभेढ़ में मार गिराया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मोहम्मदाबाद में अपने ननिहाल आई 8 साल की बच्ची 27 जून को गायब हो गई थी। अगले दिन 28 जून को मैनपुरी के भोगांव में उसका शव बरामद हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने छह से अधिक टीमों का गठन कर लगाई थीं।
पुलिस की जबावी कार्यवाही में आरोपी ढेर
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की देर रात मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी मानू खटा ग्राम के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और मानू को आत्मसमर्पण करने को कहा। अपने को घिरा देख आरोपी मानू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जबावी कार्यवाही करते हुए आरोपी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरोपी वही ढेर हो गया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पास्को एक्ट व हत्या का दर्ज था मुकदमा
पुलिस ने बताया कि मानू ने लगभग 20 दिन पहले मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी मानू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (रेप), 302 (हत्या), और पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज थे। इसके अलावा, आरोपी मानू पर एक अन्य रेप और अपहरण का मुकदमा भी दर्ज था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आत्मसमर्पण का दिया था मौका: थाना प्रभारी
मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि मानू की तलाश में पुलिस की कई टीमें दिन-रात दबिश दे रही थी। सूचना के आधार पर खटा ग्राम में दबिश दी गई, जहां मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेढ़ के दौरान पूरी सावधानी बरती गई और मानू को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था। मुठभढ़ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
क्या बोली एसपी साहिबा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना मोहम्मदाबाद में एक आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार व हत्या में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में जबावी फायरिंग में घायल हो गया। जिसे इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या व अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
