निगरानी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान विधायक सुशील कुमार शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। विधायकों ने कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्य अमृतवाटिका में जो वृक्ष लगाये गये हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने तथा उनके रख-रखाव की समुचित व्यवस्था करने के साथ ग्रामों के तालाबों में जो मिट्टी आदि भर जाती है उसको निकाल कर गहरा किये जाने की बात कही। उक्त ग्रामसभाओं में जो ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध है उसको केवल आवास आवंटन हेतु ही पट्टे किये जाएं, कृषि से सम्बन्धित कोई पट्टा न करके उस भूमि पर फलदार वृक्षों एवं अन्य योजनाओं के लिए भूमि सुरक्षित रखी जाए। आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री हेतु ऑनलाइन व्यवस्था के अतिरिक्त जनपद स्तर पर आयोजित विभिन्न मेलों, हाट बजार एवं त्यौहारों के सीजन पर बाजर में बिक्री हेतु समुचित स्थान उपलब्ध कराते हुए उनकी बिक्री करायी जाए। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा रामगंगा पुल की मरम्मत हेतु जो कार्य किया जा रहा है उसको कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद किया जाए, साथ ही काली नदी, रामगंगा पर जो प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है वह शीघ्र ही प्रस्तुत करने हेतु विभाग को निर्देशि किया। विधायक अमृतपुर ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्मित कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का उपयोग ग्रामसभा स्तर पर न होने के प्रश्न पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि निस्तारण केन्द्रों का उपयोग हो रहा है। सांसद ने निर्देशित किया कि जिला पंचायत राज अधिकारी 15 दिवस के अन्दर प्रत्येक विधान सभा के 10-10 कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का निरीक्षण विधायकों से करवायें। विधायक अमृतपुर ने परम्परागत खेती के अन्तर्गत जनपद में मशरूम की खेती कराये जाने पर जोर दिया। विभाग द्वारा मात्र तीन किसानों को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। उन्होंने कृषकों को प्रशिक्षित करकरा परम्परागत खेती का विस्तार कराने के निर्देश दिये। सांसद ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत स्थापित कूड़ा निस्तारण केन्द्र आमिलपुर के चालू के सम्बन्ध में पूछा तो तो विभाग ने बताया गया कि टेण्डर प्रक्रिया प्रगति में है पूर्ण होने पर चालू करा दिया। डीएम ने निर्देशित किया कि तत्काल टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कराकर चालू कराये। सांसद ने कहा कि जल मिशन द्वारा गांव में कार्य कराया जा रहा है, सडक़ें क्षतिग्रस्त छोड़ दी जा रही है, शीघ्र मरम्मत करायी जाये। उन्होंने कहा कि छह माह में एक्सपायर होने वाली दवाइया विभाग को उपलब्ध न करायी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *