फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउ गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में रस्तोगी इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। डीआईओएस ने दीप प्रज्वलित कर लार्ड बेडेल पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कोषाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी व जिला मुख्यायुक्त दिनेश वर्मा द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। जिला आयुक्त रामदास ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। जिला संगठन आयुक्त गाइड चमन शुक्ला द्वारा २०२४-२५ वार्षिक की आख्या व जिला सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत द्वारा आय व्यय की रिपोर्ट का ब्यौरा बताया गया। २०२५-२६ के लिए प्रादेशिक कार्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कराने की सभी पदाधिकारियों से सहयोग व टीम बनाकर कार्य करने की अपील की गई। जिला आयुक्त गाइड इंदू मिश्रा द्वारा विगनर्स कोर्स प्रथम चरण में तीन ब्लाकों-कमालगंज, कायमगंज, राजेपुर में कराये जाने का प्रस्ताव रखा गया। कमालगंज ब्लाक में पुष्कर मिश्रा, कायमगंज में राघवेन्द्र मिश्रा, राजेपुर ब्लाक में अनिल सिंह प्रधानाचार्य को प्रभारी बनाया गया है। जिला आयुक्त बुलबुल पुष्पा सिंह के प्रस्ताव पर गजेन्द्र सिंह को जिला संगठन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। नये बायलॉज के अनुसार जिला कार्यकारिणी की उप समितियों का गठन किया गया। जिला मुख्यायुक्त द्वारा जनपद में बेसिक कोर्स, एडवांस कोर्स कराये जाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड की विभिन्न प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए जिला संस्था को बधाई दी। जिला प्रशिक्षण आयुक्त भारती मिश्रा को एलटी प्रमाण पत्र दिया गया। जम्बूरी तमिलनाड़़ु में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पाण्डेय द्वारा आजीवन सदस्यता के लिए पांच हजार रुपये दिये गये। प्रधानाचार्य पदाधिकारियों में डा0 विनीत चौहान, अनिल सिंह, राघवेन्द्र यादव, डा0 रचना उमराव, डा0 बृजभूषण सिंह, डा0 संदीप चतुर्वेदी, आदेश गंगवार, रिचा यादव, संगीता यादव, रामदास, आशीष सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, सुधीर कुशवाहा, गजेन्द्र सिंह, हिमलेश शाक्य, योगेश, पुष्कर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
स्काउट गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभागी हुए सम्मानित
