फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग न्यूयार्क में हो रही वैज्ञानिक कार्यशाला में आमंत्रण पर प्रतिभाग करने राजेपुर निवासी शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता के पुत्र मणि गुप्ता जो कोलकाता में जेजेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ऐजुकेशन एण्ड रिसर्च कोलकाता में सीनियर रिसर्च फेलो में पीएचडी स्कॉलर है। वह २० जुलाई से २५ जुलाई तक अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनार में अमेरिका के न्यूरी, न्यूयार्क में प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व मणि गुप्ता गत माह डेनमार्क में एक सेमिनार का प्रतिनिधित्व कर चुके है। साथ ही विभिन्न देशों की वह चौथी अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक यात्रा पर है। पूर्व में पेरिस में आयोजित वैज्ञानिक कार्यशाला में भी प्रतिभाग कर चुके है। इस उपलब्धि पर परिवार के लोग प्रशन्न है। राजेपुर के अलावा जनपद के लोगों ने मणि गुप्ता को बधाई दी है।उनके पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि मणि गुप्ता ने जनपद का नाम देश से लेकर विदेशों तक ऊंचा किया है। इस प्रतिभा के दम पर वह स्वयं अपने आप में शख्सियत है।
मणि गुप्ता ने प्रारंभिक शिक्षा राजेपुर में हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की जेएनवी रोड स्थित विद्या मंदिर से की है। स्नातक व परास्नातक कानपुर विश्व विद्यालय से किया है। एमएससी टॉपर होने के बाद जेजेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर कोलकाता से पीएचडी स्कॉलर कर रहे है। यह उनकी चौथी अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फे्रंस है।
मणि गुप्ता को न्यूयार्क में वैज्ञानिक कार्याशाला में किया गया आमंत्रित
