फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी (पदभार ग्रहण समारोह) का आयोजन हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि फतेहगढ़ छावनी के कर्नल अमनदीप सिंह रहे। स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर एवं हाथ मिलाकर स्वागत किया। निर्देशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट तथा प्राइमरी विंग की प्रमुख शिवानी दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज प्रदान कर उनके पद का औपचारिक कार्यभार सौंपा गया। सीनियर विंग हेड बॉय रामांश मेहरोत्रा तथा हेड गर्ल नीलाक्षी, जूनियर विंग हेड बॉय अभिमन्यु एवं हेड गर्ल अनन्या मिश्रा ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सभी छात्रों को नेतृत्व, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस वर्ष छात्र परिषद में पद ग्रहण करने वाले डिसिप्लिन सेके्रटरी कुनाल गुप्ता व आलमीन, आर्ट क्लब सेके्रटरी मारिया नूर व अदिति सिंह, स्पोट्र्स कैप्टनरू अथर्व व अपूर्व, ईको क्लब सेके्रटरी अभिनेन्द्र सिंह व श्रेया अवस्थी, विज्ञान क्लब सेके्रटरी वासिल सिद्दीकी व शैली मिश्रा, आईटी क्लब सेके्रटरी चिराग मिश्रा व समृद्धि मिश्रा, कल्चरल क्लब सेके्रटरी झलक वर्मा व आदर्श, लिटरेरी क्लब सेके्रटरी अनुष्का सैनी व आर्यन के नाम शामिल है।
हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट के रूप में चयनित छात्र चैरिटी हाउस प्रज्ञा शाक्य (कैप्टन), देव यादव (प्रीफेक्ट), जॉय हाउस चिराग (कैप्टन), नरजिस ज़हरा(प्रीफेक्ट), पीस हाउस ओम यादव (कैप्टन) श्रेयसी (प्रीफेक्ट), होप हाउस माधव यादव (कैप्टन), गौरी यादव (प्रीफेक्ट) इसके अतिरिक्त 27 विद्यार्थियों को स्कूल प्रीफेक्ट और 58 विद्यार्थियों को क्लास मॉनिटर के रूप में मनोनीत किया गया। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने नवचयनित छात्र नेताओं को बधाई दी और कहा कि यह अनुभव छात्रों के आत्मविश्वास और उत्तरदायित्व की भावना को और सशक्त करेगा। उपनिदेशिका अंजू राजे ने छात्र परिषद की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। संचालन शिवा सिंह ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का हुआ आयोजन
