फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रकृति प्रेमी पुष्पा सिंह तुलसी का पौधा वितरित कर सभी को हरियाली अपनाने की प्रेरणा दे रही है। प्रत्येक दिन विद्यालय में अभिभावकों के अलावा अधिकारियों को भी तुलसी का पौधा भेंट करती है। उन्होंने प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए अपने निवास पर भी बहुत अच्छा बगीचा बना रखा है और उसकी प्रतिदिन सेवा कर उन्हें संरक्षित करती है। उन्होंने बताया कि पौधों से हमें बचपन से लगाव है। पौधे, हरियाली व वन हमें जीवन देते है, साथ ही साथ शुद्ध जलवायु प्रदान करते है। बढ़ती आबादी के चलते पेड़ों व वनों का कटान हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप कोरोना जैसी महामारी में संगीन बीमारी से आम जन मानस को जूझना पड़ा। अगर हम प्रकृति प्रेमी बनें और पौधों को संरक्षित करें तो इस तरह की विपदा देखने को नहीं मिलेगी। हम सबका कर्तव्य है अपने परिवार की तरह पौधों का देखभाल करें। हरबल पौधों के साथ-साथ तुलसी का पौधा जरुर लगाये, क्योंकि तुलसी पौधे के साथ-साथ औषधि भी है। जिसे हर व्यक्ति अपने घर में आसानी से लगा सकता है। तुलसी पूजा करने के अलावा बहुत सी बीमारियों में भी औषधि के रुप में फायदा दायक है। स्काउट गाइड की जिला आयुक्त बुलबुल पुष्पा सिंह का कहना है कि अगर मेरी इस मुहीम में लोग जुड़ते गये तो हर घर के आंगन में तुलसी होगी और वह तुलसी ही हमारी जीवन के लिए प्रेरणा दायक और औषधि का पौधा हमें सुख समृद्धि में भी फायदा दायक होगी। आम जन मानस से अपील की है कि विभिन्न तरह के पौधे अपने घरों के अलावा छतों पर गमलों में लगाये, जिसमें तुलसी का पौधा जरुर लगाये। उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन गैसिंगपुर में तैनात शिक्षिका पुष्पा सिंह ने प्रत्येक दिवस पर किसी न किसी को तुलसी का पौधा देकर प्रकृति को हरा-भरा का संदेश दिया। शनिवार को एसआरजी यदुराज सिंह पाल व एआरपी को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
प्रकृति प्रेमी पुष्पा सिंह ने एसआरजी को तुलसी का पौधा किया भेंट
