सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर अजगैन कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील/अभद्र वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गाली गलौज कर रील बनाकर समाज में अश्लीलता फैलाने को लेकर थाना अजगैन पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिससे पुलिस ने .राहुल पुत्र राम सजीवन निवासी कुशुम्भी थाना अजगैन ,.हिमांशु पुत्र शिव कुमार निवासी कुशुम्भी थाना अजगैन .श्याम पुत्र देवी चरण निवासी खन्ना पुरवा थाना अचलगंज ,.अमन पुत्र किशन निवासी सलेमपुर भाड़ी थाना अजगैन को उपनिरीक्षक मो0 कल्लन मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा गिरफ्तार कर कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *