जनपद के बच्चों ने नेशनल कराटे प्रतियोगिता में जीते मेडल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वल्र्ड मॉडर्न शोतोकन फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने अपने जिले का नाम रोशन कर वापस लौटी है। प्रतियोगिता में कराटे खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत से मेडल जीते। अर्पिता भारद्वाज, पाखी सक्सेना, तनिष्का दीक्षित, अभियान मिश्र, सान्वीं मिश्र ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुष्कर भारद्वाज, कृष्ण गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी और चेतन सिंह ने सिल्वर मेडल जीते। वेदांत रस्तोगी, अभय मिश्रा, उमंग तिवारी, आदित्य पाल का ब्रांज मेडल प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर कोच भारद्वाज व पुष्कर भारद्वाज एवं आरती ने बच्चों को बधाई दी। लखनऊ में 19 व 20 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, गोवा, झारखण्ड, उत्तराखंड, बिहार, बेस्ट बंगाल आदि से लगभग 2000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जनपद के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मेडल जीते और नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर मोनिका यादव, लालजी सक्सेना, सुधीर कुशवाहा, अंजुम दुबे, अवनीन्द्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। गायत्री इंटर नेशनल स्कूल के डायरेक्टर व प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *