डीएम ने प्रा0 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा0 परीक्षा 202५ की तैयारियों की समीक्षा व परीक्षा में लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
बैठक में परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक को लोक सेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से 03 घंटे पहले केंद्र पर पहुचेंगे, परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्टवॉच, हैंडबैग नहीं जायेगा। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा, सभी लगाए गए अधिकारी व कर्मचारियों को आई कार्ड जारी किया जायेगा। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक फोटोकॉपी की दुकान व साइबर कैफे बंद रहेंगे। सभी सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक निर्देश पुस्तिका का विधिवत अध्ययन कर ले, परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर बेसिक मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उपजिलाधिकारी व संअंधित उपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक फोटोकॉपी की दुकान व साइबर कैफे रहेंगे बंद
