रूस ने चार सौ से अधिक ड्रोन व किंझल जैसी घातक मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला

समृद्धि न्यूज। रूस का यूके्रन पर हमला ब्रिटेन व जर्मनी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाटो सहयोगियों को यूक्रेन को हथियार देने की योजना पर चर्चा के वास्ते आयोजित बैठक की अध्यक्षता से कुछ ही घंटे पूर्व हुआ। यूक्रन की राजधानी कीव पर रूस ने बहुत बड़ा हमला किया। मॉस्को पर लगातार हमले के बाद रूस इंतकाम लिया है। कीव को भस्म करने के लिए रूसी सेना ने 4 सौ से अधिक ड्रोन से हमला किया और किंझल जैसी घातक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया। रूस ने कीव में बम शेल्टर्स को भी नष्ट करने की कोशिश की है। यूक्रेन में सैनिकों की कमी बनाए रखने के लिए रूस अब यूक्रेन सेना के ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बना रहा है। Imageयूक्रेन के लिए एक एक सेंकड बेहद अहम हो चुका था। लोग किसी तरह भागते हुए आसपास के अंडरग्राउंड ठिकानों तक पहुंचे। रूस ने राजधानी का बदला राजधानी से लिया है। हर एक हमले का बदला 10 धमाके से लिया है। हर नुकसान का इंतकाम बड़ी तबाही से, यूक्रेन ने मॉस्को को निशाना बनाया तो रूस ने इसका बदला यूक्रेन की राजधानी कीव से लिया है। मॉस्को में ड्रोन हमले का बदला लेने के लिए रूस ने कई घंटे की तैयारी की और जब एक्शन शुरु हुआ तो पूरा कीव दहल उठा। पुतिन के गुस्से की वजह मॉस्को पर हो रहे लगातार हमले हैं। मॉस्को में लगातार ड्रोन से धमाके हो रहे थे। अब कीव को दहला कर पुतिन ने यूक्रेन को सबक सिखाने की कोशिश की है। कीव पर बेहद तेज रफ्तार और घातक मिसाइलों से प्रहार किया गया। कीव का ऐसा कोई इलाका नहीं बचा जहां धमाके नहीं हुए।

रूस के हमले ने यूक्रेन को पश्चिमी सैन्य मदद की जरूरत महसूस कराई

रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात कीव पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमले ने यूक्रेन को पश्चिमी सैन्य मदद (खासकर वायु रक्षा में) की तत्काल जरूरत महसूस कराई। यह हमला ट्रंप द्वारा कुछ ही दिनों में यूक्रेन पहुंचने की बात कहने के एक हफ्ते बाद किया गया है।

कीव के डार्नित्स्की जिले में सबसे ज्यादा नुकसान

एक ड्रोन ने कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में एख सबवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर हमला किया। जहां लोग छिपे हुए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्टेशन धुएं से भरा हुआ दिखा, जिसमें कई लोग मौजूद थे। कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने बताया कि वहां वेंटिलेशन की व्यवस्था करनी पड़ी। कीव के डार्नित्स्की जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां एक स्कूल, सुपरमार्केट और गोदामों में आग लग गई।Image

2 मिनट में यूक्रेन इवानो फै्रंकीवस्क इलाके को खाली कराया

कीव में रिहायशी इलाकों पर ड्रोन की बरसात की गई, तो वहीं अहम ठिकानों को शक्तिशाली मिसाइलों से निशाना बनाया गया। एक तरफ कीव दहल रहा था उसी वक्त सूमी में एक साथ कई इमारतों में आग लगी थी। यहां दो बार रूस ने ड्रोन से हमला किया। कीव में दहशत के बीच ही यूक्रेन रूस से मिग-31 फाइटर जेट्स के उड़ान की जानकारी मिली। रूसी मिग-31 किंझल मिसाइलों से लैस थे। रूसी फाइटर जाइटोमीर के ऊपर पहुंचे। इसके बाद मिग-31 से किंझल मिसाइलें दागी गईं। सिर्फ 2 मिनट में यूक्रेन इवानो फै्रंकीवस्क इलाके को खाली कराया।
हाइपरसोनिक मिसाइलों के जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। तबाही का ब्योरा अभी सामने नहीं आ सका है, लोग डर की वजह से अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन्स में छिपे थे लेकिन रूस ड्रोन्स ने स्टेशन के एंट्री प्वाइंट्स को भी टारगेट किया। मेट्रो स्टेशन में हमलों की वजह से धुआं भर गया। धुएं की वजह से लोगों का दम घुटने लगा। बाहर निकलने का रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। रूस ने कीव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के साथ यूक्रेन के डिफेंस प्लांट और झुलियानी एयरबेस को निशाना बनाया। इस बार उन जगहों को भी टारगेट किया गया जहां कीव के लोग शरण लेते हैं। रूस ने कीव में कई मेट्रो स्टेशन पर हमले किए, ड्रोन और मिसाइल से अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन्स के एंट्री गेट पर हमले हुए। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने खासतौर शेल्टर नष्ट करने का मिशन चलाया। रूस की कोशिश थी कि बम से बचने की जगह नष्ट हो जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, खारकीव में लगातार ड्रोन धमाकों की वजह से कई जगहों पर आग लग गई। वहीं, यूक्रेन पिछले कई दिनों से मॉस्को पर हमले कर रहा है। 21 जुलाई को भी हमले जारी रहे और यूके्रन ने ड्रोन से मॉस्को एम्युनिशन प्लांट पर हमला किया। इससे एक दिन पहले मॉस्को में रिहाइशी बिल्डिंग पर हमले किए गए। 19 जुलाई को भी मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला हुआ था। 18 जुलाई मॉस्को में 12 धमाके सुने गये, 17 जुलाई मॉस्को में 10 ड्रोन से हमला किया गया था।

बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की

सोमवार रात को कीव पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों ने यूके्रन के लिए विशेष रूप से वायु रक्षा में और अधिक पश्चिमी सैन्य सहायता की आवश्यकता को उजागर किया है। वैसे एक सप्ताह पहले ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन में कुछ ही दिनों में सहायता पहुंच जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और 15 घायल हुए हैं जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *