यूरिया खाद की समस्या को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शहर कांग्रेस  कमेटी के लोगों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ तहसील पहुंचकर खाद की समस्या को लेकर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। दिये गये ज्ञापन में मांग की गई कि खरीफ की फसल की बुआई चल रही है, उसमें किसान को यूरिया खाद, बिजली, पानी जैसी बड़ी समस्या हो रही है और किसान दिन दिन भर लाइनों में खड़ा रहकर भी उसको खाद नहीं मिल पा रही है। काला बाजारी चरम पर है। सरकार द्वारा कहा गया था कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। किसान बहुत परेशान है और कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हित के लिए संघर्ष करती रही है जिसके लिए ही प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, मोबीन अंसारी, आसिफ खान, वरुण त्रिपाठी, हिलाल शफीकी, धर्मेंद्र शाक्य, संजू अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह, तारिक बशीर, पीयूष राठौर, मुजीब खान, मोना राठौर, सत्यवती, पप्पू, सुनीता तिवारी, मनोज कुमार, गुलशेर खान, गोपी यादव, इलियास खान, अफसर जमाल, सद्दाम खान, दीपांशु मिश्रा, हस्सान खान आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टे्रट पहुंचर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिसमें पूरे प्रदेश में खरीफ की फसल की बुआई चल रही है, किसानों को इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को मुफ्त में बिजली देने की बात कही थी। आपूर्ति तक पूरी नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहा है और कालाबाजारी हो रही है। इस मौके पर अम्मार अली जैदी, शादाब खान, संजीव कुमार, अरुण कुमार, दिलशाद, अशोक कुमार, नवीन कुमार, सुनील कुमार, अनुपमा शर्मा, मोहम्मद तारिक, कैलाश, पुष्कर अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *