डीएम को विद्यालय के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था मिली चौपट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कन्या प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर नगर क्षेत्र एवं कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्या प्रा0विद्यालय में नामांकित 78 के सापेक्ष 65 बच्चे उपस्थिति पाये गये व कंपोजिट विद्यालय में नामांकित 136 के सापेक्ष 111 बच्चे उपस्थिति पाये गये। डीएम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकों पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में शिक्षा का स्तर सामान्य पाया गया। डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में साफ. सफाई का स्तर खराब पाया गया। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने मिड-डे-मील के लिए तैयार होने वाले भोजन का निरीक्षण किया व रसोइयों को साफ. सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *