चोरों ने मेनगेट के ताले तोडक़र पार किये जेवरात व नकदी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सूना घर देख चोरों ने मेनगेट के ताले तोडक़र हजारों की नकदी जेवरात पार कर दिये। सुबह परिजनों के साथ घर पहुंचे गृहस्वामी ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती निवासी विशाल अपनी पत्नी मालती सहित बच्चों के साथ घर के मैन गेट पर दो ताले डालकर रिश्तेदारी में मैनपुरी अपने भतीजे के बर्थडे मे शामिल होने गये थे। मंगलवार को जब वह सुबह दिन के 10 बजे अपने घर नईबस्ती लौटकर वापस आये, तो मेनगेट के दोनों ताले गायब देखकर उनके होश उड़ गये और जब वह घर के अंदर गए, तो उन्होंने अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही अटैची व बक्सा आदि खुले पड़े थे और उनमें से कीमती सामान गायब था। विशाल की पत्नी मालती ने बताया कि चोर 50 हजार रूपये नगद, सोने के नांक के 4 फूल, बच्चों की 3 हाय सोने की, सोने के टॉप्स, चांदी की 2 जोड़ी तोडिय़ां, 4 जोड़ी बिछिया व दो जोड़ी बच्चों की करधनी चोर चुरा ले गए। परिजनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा जल्द चोरी का खुलासा करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *