शराब ठेके के निकट पड़ा मिला युवक का शव

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शराब ठेके के पास पड़े युवक को एंबूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के गांव बघौना के निकट स्थित शराब ठेका के पास सडक़ के किनारे एक युवक को लोगों ने घायल अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे पायलट अर्जुन व ईएमटी रजनीश ने घायल को एंबुलेंस में रखने के लिए मौके पर मौजूद यूपी 112 के जवानों से कहा, तो जवानों ने थाने से पुलिस को आने के बाद एंबुलेंस में रखने की बात कही। थाने से पहुंचे उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने युवक को एंबुलेंस में रखवाकर सीएचसी भिजवाया। जहां मौजूद अधीक्षक डॉ0 लोकेश शर्मा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे थाना मऊदरवाजा के गांव जिजुइया निवासी दीपक राजपूत ने शव की पहचान अपने भाई राजीव राजपूत के रूप में की। मृतक की पत्नी माधुरी, पुत्री सोनाक्षी, शिवांगी, पुत्र हर्षित शव पर चीख पुकार करने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 4 दिन पूर्व कबाड़ के लिए दिल्ली से आया था। सोमवार को गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करके घर वापस आया था। फिर बाइक लेकर घूमने निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *