उन्नाव , समृद्धि न्यूज। जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित खनन अधिकारी कार्यालय के दो बाबूओं समेत तीन लोगों को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार ओवरलोड वाहन पास कराने को लेकर
ट्रांसपोर्टर से 20 हजार की रिश्वत मांगी गई थी जिसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी गई जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच बाबू संतोष,अमित कुमार समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर कार्यालय में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने ,सदर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया है।एंटी करप्शन टीम तीनों को लखनऊ कार्यालय लेकर चली गई।
