फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष गौरव कुमार यादव के द्वार एसओजी टीम प्रभारी सचिन चौधरी का सम्मान किया गया। फतेहगढ़ कार्यालय पहुंचकर संगठन के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के चलते मोहम्मदाबाद में एक नाबालिक बच्चीं के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया। साथ ही बीते दिन अतुल पाण्डेय की पुत्री खो गयी थी, जिसे २४ घंटे के अंदर सकुशल बरामदी की। जिसके चलते संगठन द्वारा उनकी टीम को सम्मानित किया गया। अपराध रोकने के लिए मुख्यमंत्री के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान में जीरो टॉलरेंस की पालिसी के कार्य की सराहना की गई। साथ ही शहर कोतवाल की प्रशंसा की गई। क्योंकि उन्होंने बच्ची को ढूंडने में टीम के साथ अहम भूमिका निभाई। जनता द्वारा मोबाइल पर भेजे गये मैसेज के चलते पुलिस प्रशासन ने बच्ची को ढूंंढ निकाला और पिपरगांव केइ मदनपुर में बरामद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव कुमार यादव, गोपाल कृष्ण सक्सेना, संजय कटियार, अभिषेक मिश्रा, मनीष यादव, सौरभ गुप्ता, सौरव शाक्य, सौरव शर्मा, राजेश यादव, अतुल मिश्रा, अनुराग शाक्य, आसिफ अली खान, रोहित शाक्य, रजनीश कटियार आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने एसओजी टीम को किया सम्मानित
