कैन्टोनमेन्ट एरिया से बूथों हेतु शीघ्र बीएलओ की जाये तैनाती: डीएम

 आच्छादित बूथों के मतदाता सूचियों के घर-घर सत्यापन कराये जाने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर्स, बीएलओ, 194-फर्रुखाबाद, मुख्य अधिशाषी अधिकारी, छावनी परिषद फतेहगढ़ के साथ विधानसभा निर्वाचन नामावलियों की शुद्धता के परिपेक्ष्य में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कैन्टोनमेन्ट एरिया से आच्छादित विधानसमा निर्वाचन क्षेत्र 194-फर्रुखाबाद के आच्छादित बूथों के मतदाता सूचियों के घर-घर सत्यापन कराये जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, द्वारा दिए गये निर्देशों का अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मुख्य अधिशाषी अधिकारी छावनी परिषद को अवगत कराया कि जनपद में 194-फर्रुखाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 09 मतदेय स्थल बूथ संख्या-112 से 120 तक अच्छादित होते हैं, उक्त मतदेय स्थलों में छावनी परिषद फतेहगढ़ के 09 कर्मचारियों को बूथ लेबिल अधिकारी बनाये जाने हेतु सूची उप जिलाधिकारी, को उपलब्ध कराये। मुख्य अधिशाषी अधिकारी छावनी परिषद् सुधीर कुमार ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किये जाने हेतु 09 कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी।बैठक में उपस्थित समी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कैन्टोनमेन्ट एरिया से आच्छादित बूथों हेतु शीघ्र बीएलओ की तैनाती कर घर-घर सर्वे का कार्य करा लिया जाये तथा घर-घर सर्वे के दौरान सेवानिवृत्त /स्थानान्तरित होकर अन्य जगह पर चले गये मतदाताओं के नामों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि उक्त सर्वे के दौरान यदि कोई अर्ह मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित नहीं हो तो नियमानुसार उसका नाम शामिल किये जाने की कार्यवाही की जाये। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने बूथ लेवल एजेंट नहीं किये नियुक्त

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति हेतु बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु सभी पोलिंग स्टेशनों के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-एस) अविलम्ब नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराये जाने की जानकारी की। पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के बावजूद अभी तक किसी भी राजनैतिक दल द्वारा बूथ लेवल एजेंट नियुक्त नहीं किया गया। भाजपा के प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता द्वारा जानकारी चाही गयी कि मृत एवं शिफ्टेड मतदाताओं की सूची कहां है उपलब्ध करायी जानी है। जिस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संबंधित बीएलओ एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्टरीकरण अधिकारियों/उपजिलाधिकारी के कार्यालय में सूची उपलब्ध करा दे। बीएलए नियुक्त किये जाने हेतु अधिकृत प्रतिनिधियों के नामों की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलए- 1 पर देगें तथा अधिकृज प्रतिनिधियों द्वारा बीएलए-2 पर सम्बन्धित पोलिंग स्टेशन के लिए बीएलए की नियुक्ति करेगें। जिसमें नवीनतम निर्देशानुसार बीएलए-2 पर बीएलए का मोबाइल नम्बर अंकित करेगें व फोटो भी चस्पा किया जायेगा। बीएलए सम्बन्धित पोलिंग स्टेशन का मतदाता होना आवश्यक है, जिस पोलिंग स्टेशन/बूथ के लिए नियुक्त किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलए अपने पोलिंग स्टेशन से सम्बन्धित मृत मतदाताओं, शिफ्टेड मतदाताओं की सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उसी भाग के बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करायेगें। इसके अतिरिक्त ऐसे पात्र मतदाता जिनके नाम निर्वाचक नामावली में जुडऩे से छूट गये हैं के नाम शामिल कराने हेतु बूथ लेवल अधिकारी के कार्यों में सहयोग करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *