डीएम ने कौशलेंद्र सिंह चिकित्सालय व एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण

 पोस्टमार्टम हाउस में हाईमास्ट लाइट लगाने के ईओ को दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय फतेहगढ़, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर व पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थायें दुरुस्त कराकर हॉस्पिटल को क्रियाशील किया जाये। जिसमें हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओं का आम जनमानस को लाभ मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एएनएम से उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की व कहा कि ट्रेनिंग पूरी कर बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा करें। डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया व वहां पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिये ईओ को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ व ईओ नगर पालिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *