मतदाता सूची के लिए शिक्षको को न लगाने की मांग

समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक के नेतृत्व में शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की कि जनपद में मतदाता पुनरीक्षण कार्य से वर्तमान बीएलओ को हटाकर शिक्षकों को लगाया जा रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों द्वारा बीएलओ हेतु ड्यूटी के लिए 17 नियमों से समूह ग के ऊपर के कर्मचारियों की सूची मांग गई है। संज्ञान में आया है कि बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी अन्य बीएलओ के नाम हटाकर लगायी गई है, जबकि शिक्षकों के पास इस समय अत्याधिक कार्य है। उपजिलाधिकारी अमृतपुर के पत्र 7  जुलाई को शिक्षकों के स्थान पर अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगायी जाये। परिषदीय विद्यालय में इस समय लाखों रुपये के बिजली के बिल बकाया है। बिजली बिल अदा न करने पर कनेक्शन काटने को कहा जा रहा है। पूर्व की भांति ग्राम पंचायत, नगर पालिकाओं से इसके बिल जमा कराये जाने की व्यवस्था की जाये। दिसम्बर 2024 के बाद जिन शिक्षकों का 10 वर्ष नियुक्ति एक ही पद पर हो चुके है, उन्हें चयन वेतन मान का लाभ दिया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रवेश सिंह राठौर, आर्यन सिंह यादव, आदेश अवस्थी, मयंक दुबे, विकास रावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *