पुलिस लाइन से गायब राइफल मिली बोरवेल में, लापरवाह छह जवान निलंबित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन स्थित पीएसी कैम्प से राइफल गायब होने के मामले में पीएसी जवानों की लापरवाही सामने आयी है। जांच पड़ताल के दौरान जवान की गायब राइफल पुलिस लाइन स्थित मंदिर के पास एक बोरवेल में फंसी मिली। जवानों की इतनी बड़ी लापरवाही देख पुलिस अधीक्षक का पारा और चढ़ गया। जिसके बाद पीएसी के सेनानायक ने छह आरक्षियों को निलंबित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, एटा की 43वीं वाहिनी की डेढ़ सेक्शन पीएसी फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रुकी थी। पीएसी जवान पांचाल घाट के अलावा एक कुर्की कार्यवाही करवाने के बाद वापस लौट आये थे, तभी एक पीएसी जवान की राइफल गायब हो गयी थी व एक कैश बक्सा चोरी हो गया था। जिससे पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल व पूछताछ की थी। इस दौरान अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी थी।

मंदिर के पास एक बोरवेल में मिली राइफल

पुलिस ने दिन भर राइफल की खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद पुलिस लाइन स्थित एक मन्दिर के पास बोरबेल में मिली राइफल बिना मैगजीन मिली। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। जांच में पीएसी जवानों की लापरवाही सामने आने पर इसकी जानकारी एटा 43वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक को दी गई। उसके बाद उन्होंने तुरन्त छह जवानों को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया।

निलंबित किये गये पीएसी जवान

  • आरक्षी नवींन कुमार
  • आरक्षी हरिपाल सिंह
  • आरक्षी अनुज कुमार
  • आरक्षी प्रवेन्द्र सिंह
  • आरक्षी भूपेन्द्र सिंह
  • मुख्य आरक्षी रघुराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *