राजस्थान: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से छह बच्चों सहित सात की मौत, कई घायल

समृद्धि न्यूज। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से भयावह हादसा हुआ। प्रार्थना सभा के दौरान छत के मलबे में दबकर छह बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।
राजस्थान का झालावाड़ जिला यहां एक छोटा सा गांव है पिपलोदी, जो कि मनोहरथाना में पड़ता है। सुबह के वक्त बच्चे यहां सरकारी स्कूल में पढऩे पहुंचे। मां-बाप ने भी हंसी खुशी बच्चों को इस उम्मीद में स्कूल के लिए भेजा कि वो पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करेंगे। मगर 8 बजे इस स्कूल में कुछ ऐसा हुआ, जिससे पूरे राजस्थान में हडक़ंप मच गया।

राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा, सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों  की मौत, कई फंसे

स्कूल के एक भवन की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। भरभरा कर जैसे ही छत गिरी, उसके साथ पूरी दीवार भी गिर गई। इससे 35 बच्चे और टीचर मलबे में दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। स्कूल का बाकी स्टाफ और आसपास के इलाके के लोग भी वहां पहुंचे। बच्चों को मलबे से निकालना शुरू किया गया, इस बीच पुलिस भी सूचना पाकर वहां पहुंची, जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया,् मगर तब तक 6 छात्रों और एक टीचर की मौत हो चुकी थी, 28 छात्रों को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। कई छात्रों की हालत गंभीर थी।

Rajasthan School Building Collapse Live Updates: Children Trapped Rescue  Operation Underway Jhalawar News - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan  School Collapse Live:झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों
सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे हुए बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। एकजुट होकर सभी मलबा हटाने में जुटे। स्थानीय लोगों ने जल्दी से जल्दी बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

Jhalawar School News: स्कूल इमारत की छत गिरने से मरने वालों बच्चों की हुई  पहचान, CM भजनलाल ने शोक जताया

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवंगत दिव्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने हादसे की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

राजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत, कम से  कम 30 घायल

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मदद का दिया आश्वासन

झालावाड़ स्कूल हादसे में बच्चों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। ट्वीट के माध्यम से पीएम ने कहा, दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद की बात भी कही।

पूर्व सीएम ने जताया दुख

वहीं, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक हताहत हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *