
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। दो माह पूर्व हुयी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला सहित एक चोर को पकड़कर उनसे सोने के आभूषण बरामद किये।
जानकारी के अनुसार कमालगंज नगर के सर्राफा करोबारी अमित महेश्वरी की दुकान से 2 माह पूर्व अज्ञात महिला ने सोने के आभूषण देखते समय कुछ आभूषण चोरी कर लिये थे। यह घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे रिकॉर्ड हो गयी थी। महिला के जाने के बाद आभूषणों का वजन मिलाने में वजन कम होने पर एवं सीसीटीवी मे देखने पर दुकानदार को चोरी होने की जानकारी होने पर अमित महेश्वरी ने कमालगंज के सर्राफा अध्यक्ष व व्यापारियों के साथ थानाध्यक्ष कमालगंज में शिकायत दर्ज करवायीं थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय के निर्देश पर एसओजी प्रभारी अमित कुमार गंगवार एवं थानाध्यक्ष कमालगंज राजेश राय एवं सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी टीम के द्वारा शुक्रवार को मुखविर की सूचना पर जहानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो चोरों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
चोरों के पास से ज्वेलरी की दुकान से चोरी किए हुए 4 जोड़ी कुंडल, 1300 रुपये नगद एवं घटना में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली। व्हाट्सएप पर चोरों ने अपना नाम विशाल पुत्र विजय पाल निवासी बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया बताया। वहीं महिला ने अपना नाम रूबी पत्नी अवनीश निवासी सेंगनपुटा थाना अजीतमल जनपद औरैया बताया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है।
