फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा नगर में कांवड़ यात्रा निकाल गई। शहर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढक़र कांवड़ यात्रा में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेयी ने चित्रकूट धाम से पधारे अनुरागी महाराज को पटुका पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 ऋषिनाथ गुप्ता ने ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज को तिलक लगाकर स्वागत किया, संतों की अनुमति पर कांवड़ यात्रा शुरु हुई। 108 कांवड़ यात्रा पांचाल घाट दुर्वासा ऋषि आश्रम से शुरु होकर अमेठी कोहना, चांदपुर, खानपुर, कादरीगेट, लाल गेट, घुमना, चौक, मठिया देवी मंदिर होते हुए कांवड़ पद यात्रा करते हुए पंडेश्वार नाथ मंदिर पहुंची, जहां सभी ने जलाभिषेक किया। यात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। जिसमें कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों सहित मंदिर में दर्शनार्थ आए भक्तगणों ने भी प्रसाद ग्रहण कर भोले नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा संयोजक संगठन के जिलाध्यक्ष लखन दीक्षित ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुनील शुक्ला, मृदुल चतुर्वेदी, प्रमोद बाजपेई, रोहित तिवारी, मोनू मिश्रा, ज्योति बाजपेई, सुबोध बाजपेई, शिवम मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पारस पांडेय, ऋषभ, मुदित, आयुष, निशांत, रामू अग्निहोत्री, सुमित, गौरव शुक्ला, संजू मिश्रा, अमित पांडे, विक्की अवस्थी, मनोज, नन्ने दीक्षित, सूरज तिवारी, डॉ0 डीके तिवारी, दीपक मिश्रा, सत्यदेव दीक्षित, शत्रुघ्न दीक्षित, सिद्धांत मिश्रा, आदित्य मिश्रा, ब्रजमोहन मिश्रा, ज्योति अग्निहोत्री, रुचि दीक्षित, संगीता पांडेय, शशि अग्निहोत्री, परखी पांडेय, दीपा दीक्षित, सोमू, हर्षाली आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने नगर में निकाली कांवड़ यात्रा
