अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील अमृतपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन के पदाधिकारियों के चयन के लिए डा0 पीडी शुक्ला के प्रतिष्ठान पर बैठक सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी उर्फ इन्दू, राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा, राष्ट्रीय सदस्य विनय सक्सेना, ताहिर खान उर्फ बज्जू, महेश वर्मा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चार पदाधिकारियों के घोषणा की गई।
जिसमें डॉ0 रामौतार शर्मा को संरक्षक, प्रताप सिंह यादव को अध्यक्ष, लक्ष्मी शरण राठौर को महासचिव बनाया गया। डॉ0 पीडी शुक्ला को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही एक सप्ताह में संगठन के सदस्य घोषित कर अन्य पदाधिकारी की घोषणा की गई। इस मौके पर ह्रदेश वर्मा, रामरहीश राठौर, प्रबल अवस्थी, सर्वजीत यादव, बृजकांत दीक्षित, आकाश राठौर, रामू राजपूत, रमाकांत अवस्थी, अभिषेक तिवारी, राहुल राठौर, निर्मल त्रिवेदी, विनय त्रिपाठी, अंकित राठौर, राम मुरारी शुक्ला, नवीन मिश्रा, बृजेश सिंह परमार, विनोद कुमार उर्फ टिकू पाठक, प्रदीप सिंह, सचिन शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, डेगराज, आत्माराम, मोनू अग्निहोत्री, शिवकुमार मिश्रा, सुरजीत शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रताप सिंह यादव अध्यक्ष व महामंत्री बने लक्ष्मी शरण
