देवघर: कांवडिय़ों से भरी बस की टक्कर में अब तक 18 की मौत

समृद्धि न्यूज। झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह एक भीषण सडक़ हादसा में 18 कांवडिय़ों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवडिय़ों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी।
झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में अब तक 18 कांवडि़य़ों की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवडिय़ों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान कांवडिय़ों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांच कांवडिय़ों की मौत हो गई थी। हालांकि सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर 18 कांवडिय़ों की मौत की जानकारी दी है। उन्होने एक्स पर लिखा, मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Dr Nishikant Dubey
@nishikant_dubey
मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका

हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है। हादसे मे कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिस कारण हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *