कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के मुख्य रेलवे स्टेशन तिराहे के पास उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब सरकारी राशन से भरा ट्रक एक पैदल जा रहे युवक फहीम पुत्र सैफुल्लाह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी मोहल्ला जवाहर नगर कमालगंज को कुचलता हुआ निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते के किनारे ई-रिक्शा खड़े होने के कारण सडक़ संकरी हो गई थी। जिससे युवक को बीच सडक़ से गुजरना पड़ा और ट्रक के पिछले टायरों की चपेट में आ गया। जिससे हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोडक़र खुद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा जांच शुरू कर दी है। बताते चले मृतक चार भाई है। जिसमें एक भाई तस्लीम उर्फ राजू की लगभग ८ वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि आज फहीम की मौत हो गयी। अब दो भाई नदीम तथा नईम हैं। जिनका घटना के बाद से रोक-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि फहीम की पत्नी सीमा मायके में अपने दोनों बच्चियों के साथ कुछ दिन पहले ही घर से गई है। थाना अध्यक्ष राजीव ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत
