सर्राफ दुकान के ताले तोडक़र एक किलो चांदी व नकदी चोरी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सर्राफ दुकान के ताले तोडक़र चोरों ने एक किलो चांदी व ३० हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव रायपुर खास निवासी समीर की सर्राफा की दुकान हैं। बीते दिन बुधवार को वह अपनी दुकान में ताले लगाकर बन्द करके घर चले गये। गुरुवार को आसपास के दुकानदारों ने समीर को फोन द्वारा सूचना दी की तुम्हारी दुकान से चोरी हो गई। समीर ने सर्राफा दुकान को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गये। समीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की। वहीं समीर ने बताया की अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से लगभग एक किलो चांदी, 30 हजार रुपये की नगदी चोर चोरी कर ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *